Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के काली व दुर्गा मंदिर में मां विपत्तारणी पूजा आयोजन किया गया।यह पूजन मंगलवार या शनिवार को ही करने का विधान है।कहा जाता है कि मां देवी अपने भक्तो पर आए संकट को टालने और विपदायो से मुक्ति दिलाने के लिए मां विपतारणी के रूप में दर्शन दी थी।इस पूजा की एक और खास बात यह है की इसमें सभी पूजन सामग्री 13 ही अर्पित की जाती है। जैसे 13 फूल 13 फल रक्षा सूत्र भी बांधने के दौरान 13 गांठे लगाए जाते है।
इस दिन महिलाए व्रत रखकर अपने सुहाग और अपने परिवार की रक्षा और खुशहाली की कामना करती है।जिसे लेकर शहर के दुर्गा काली मंदिर के अलावे बिस्टूपुर के दक्षिण भारतीय मंदिर में भी भक्तो की भीड़ देखी गई।
Advertisement




