Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : झारखंड में नेत्र चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बिहार आई बैंक ट्रस्ट का नाम बदलकर जल्द “झारखंड आई बैंक” करने का निर्देश दिया है. रांची स्थित लोक भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने कहा कि संस्थान को राज्य में एक उत्कृष्ट और विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सके.
Advertisements
Advertisement

राज्यपाल ने ट्रस्ट से कहा कि वह ऐसी सेवा मॉडल तैयार करें, जिससे संस्थान को अधिक मात्रा में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड प्राप्त हो सके और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा सके. उन्होंने एडवांस आई केयर सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया.






