Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर और गम्हरिया के बीच रेलवे के सिग्नल गुमटी तड़ित चालक और लगभग 10 मीटर काॅपर का तार चोरी हुई थी और सिग्नल गुमटी में सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया गया था. इस संबंध में लगातार तीन दिन दिन से खुफिया रिपोर्ट जुटाए गए और कांड में संलिप्त दो लोगों को बीते रात चोरी के माल के साथ धर दबोचा गया. इनका नाम सूरज महतो और राकेश महतो है और ये दोनों विद्युत नगर के रहने वाले हैं. इनका पूर्व में भी विभिन्न थानों में अपराध का इतिहास रहा है.
आज दोनों को रेल न्यायालय में पेश किया गया जहां से माननीय न्यायालय ने इन दोनों को घाघीडीह जेल में न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

छापामारी दल में RPF आदित्यपुर और क्राइम ब्रांच के सदस्य शामिल थे जिसका नेतृत्व RPF आदित्यपुर के निरीक्षक अजीत कुमार सिंह कर रहे थे. थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने कहा इस तरह के कार्यों पर हमारी निगाहें बनी हुई है।




