जमशेदपुर : चाय नाश्ता का होटल चलाने वाले की बेटी ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में सिटी टॉपर बनकर जमशेदपुर सहित गोड़ समाज का नाम रोशन किया है. बिरसानगर के मोहरदा बस्ती के रहने वाले अंतर्यामी गोड़ की पुत्री प्राची गोड़ केपीएस NML की छात्रा है उसने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 95.20 प्रतिशत अंक लाकर सिटी सेकंड टॉपर बनी है. उसके पिता छोटे से चाय नाश्ता और खाना का होटल संचालित करते हैं. प्राची उनकी छोटी बेटी है, प्राची कहती है कि पिता ने काफी कठिनाइयों के बीच उसे पढ़ाया है, पिता खुद उसे प्रतिदिन स्कूल लाना ले जाना करते हैं आज वह जिस मुकाम पर है पिता के मेहनत का ही यह देन है.

प्राची टॉपर बनने का श्रेय अपने माता-पिता के अलावा स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल को देती है उसका कहना है कि उसके शिक्षक का एक्स्ट्रा क्लासेस और एग्जाम पेपर का प्रेक्टिस कराने में काफी योगदान रहा. वह कहती है कि उसे बचपन से ही विज्ञान में रुचि रही है अब वह आगे बायो प्रोफेसर बनना चाहती है जिसके लिए वह कठिन परिश्रम करेगी और पूरे देश में टॉपर बनने का उसका लक्ष्य है, इसके लिए उड़ीसा भुवनेश्वर से वे आगे की पढ़ाई करेगी.वही पिता अन्तर्यामी खुशी का इजहार करते हुए कहा की उसकी दो बेटी एक बेटा है दोनों बेटियों पर उसे नाज है बड़ी बेटी भी पढ़ाई मे तेज है अब छोटी बेटी भी टॉपर बनकर परिवार समाज और शहर का नाम रौशन किया है अब लोग बेटी के नाम से मुझे पहचानने लगे है एक पिता को इससे बढ़कर क्या चाहिए. फिलहाल प्राची के सिटी सेकंड टॉपर बनने से जमशेदपुर शहर ही नहीं गोड़ समाज में भी खुशी का माहौल है.





