
जमशेदपुर : बागबेड़ा थानांतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 1 में शादी में गांव गए परिवार के घर में चोरों ने पूरे घर पर ही हाथ साफ कर दिया।घर का देखभाल करने वाले दिलीप ने बताया की यह घर मनीष कुमार का है वे अपने पूरे परिवार के साथ पिछले दिनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव गए है।घर का देखभाल करने के लिए उन्हें कहा गया था।आज सबेरे जब आए तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजा सहित सभी कमरों का दरवाजा और अलमारी का ताला टूटा हुआ है, और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।जिसके बाद उसने बागबेड़ा पुलिस को सूचना दी। जिनके द्वारा जांच की जा रही है।
दिलीप ने बताया की अभी क्या क्या और कितनी की चोरी हुई है वे कुछ भी नही बता सकते ,घर वाले आने के बाद ही सही जानकारी हो पाएगी। उसने सिर्फ यह बताया की टीवी लैप टॉप नदारद है। फिलहाल पुलिस परिवार वालो के आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही चोरी सही आकलन हो पाएगी ।




