Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) :
वाणी विद्या मंदिर के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शुक्रवार को सुबह सुबह गम्हरिया थाना पर प्रदर्शन करते हुए थाना का घेराव किया. विद्यालय के लिपिक युद्ध पति महतो ने लिखित शिकायत में 5 व्यक्तियों पर विद्यालय संचालन में व्यवधान डालने का आरोप लगाया है. जिनमें चन्द्रनाथ महतो, वरुण चंद्र महतो, अमीन महतो, पप्पू महतो एवं बसंत महतो एवं अन्य शामिल हैं.
Advertisement

शिकायत में इन व्यक्तियों पर शिक्षकों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. बता दें कि यह विद्यालय जन सेवा सदन ट्रस्ट के द्वारा वर्षों से संचालित हो रहा है.
Advertisement




