Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : कोल्हान अध्यक्ष जवाहर लाल महाली के निर्देशानुसार आज मानवाधिकार सहायता संघ के जिला कार्यालय में बिट्टू ऊर्फ सत्य प्रकाश राय की अध्यक्षता में नवनियुक्त आर आई टी मंडल कमिटी का बैठक सम्पन्न हुआ. जिसमें मुख्य रुप से राशन डीलरों के द्वारा समय पर राशन वितरण न करना, अंगुठा समय पर न लगाना, आदित्यपुर उद्योगिक क्षेत्र में जर्जर सड़क को बनवाने, प्राईवेट स्कूल द्वारा रिएडमिशन फीस वृद्धि से संबंधित विषयों पर चर्चा किया गया.

Advertisement
इस महत्वपूर्ण बैठक में कोल्हान अध्यक्ष जवाहर लाल महाली आर आई टी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, आर आई टी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, आर आई टी उपाध्यक्ष दिनेश प्रधान, सदस्य छोटु कुमार उपस्थित रहे.
Advertisement




