सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त के निर्देश पर 12 जनवरी के रात्रि लगभग 12: 30 बजे आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के द्वारा बालू माफियाओं को लेकर छापेमारी की गई ।गुप्त सूचना कई दिनों से प्रशासन को मिल रही थी कि जयप्रकाश उद्यान में रात्रि 10:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक बालू माफियाओं द्वारा बालू की अवैध उत्खनन की जा रही है। । उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में रात्रि लगभग 12:30 बजे जयप्रकाश उद्यान में छापामारी की गई ।

जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने कहा कि जयप्रकाश उद्यान और सपडा घाट पर प्रशासन की निगाहें बनी हुई है। आज नहीं तो कल पड़े ही जाएंगे। जयप्रकाश उद्यान और सपना रोड से कुछ दिनों पूर्व ही ट्रैक्टर पकड़कर आदित्यपुर थाने को सुपुर्द किया गया था और एफआईआर भी हुआ है। हमारी निगाहें आदित्यपुर जयप्रकाश उद्यान और सपडा घाट पर बनी हुई है।लगातार कार्रवाई की की जा रही है।कभी भी पकड़े जा सकते हैं। हमारी निगाहें बनी हुई है।





