
जमशेदपुर: मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में स्तिथ एक पंचर दुकान में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखे सारा सामान जलकर खाक हो गया। बताया जाता हैं कि दुकान बिजली के ट्रांसफार्मर की नीचे बना हुआ था।शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी के कारण दुकान में लग गई।घटना के समय दुकान मालिक मोहम्मद असलम ईद के वजह से घर में था।सूचना मिलते ही दुकान पहुंचा लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। स्थानीय लोगो के द्वारा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं कुछ देर बाद अग्निश्मक विभाग की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाया।
इस घटना में दुकान का सारा सामान सहित हवा मशीन भी जलकर राख हो गया।इस घटना में असलम को लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है।मोहम्मद असलम ने बताया कि इसी दुकान से परिवार का भरण पोषण करते थे इस घटना के बाद मोहम्मद असलम के घर में गम पसर गया है।




