
जमशेदपुर: मानगो थाना अंतर्गत सहारा सिटी में बाइक टकराने के बाद हुए मारपीट की घटना में दो युवक घायल हो गए।घायल एक ही परिवार के दो भाई है।जिसमेया समीन आलम और शावेद आलम गंभीर रूप घायल हो गए है। घायल शाबेर आलम के अनुसार उसका भाई यासमीन आलम मानगो से वापस आ रहा था।इसी बीच सहारा सिटी के समीप निशांत और उसके गाड़ी में टक्कर हो गई।जिस विवाद के बाद निशांत ने अपने अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और वहां हॉकी डंडे से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया यह भी जा रहा है की कुछ माह पूर्व हुए विवाद कारण ही आरोपियों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया गया है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों का इलाज एमजीएम में कराया गया।वहीं पुलिस मारपीट में शामिल दोनों पक्षों से पूरी स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्रवाई करने में जुट गई है।




