
जमशेदपुर : टाटा स्टील के अंतर्गत स्टीलेनियम हॉल में दि टिस्को शिपिंग डिपार्टमेंट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, जमशेदपुर के 55वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता, अध्यक्ष श्री देवल वर्मा ने किया। सभा के प्रारम्भ में सचिव श्री सुबतो राय ने नयी कार्यकारिणी को परिचय कराते हुए संक्षिप्त वक्तव्य प्रस्तुत किया। उसके बाद सभा के अध्यक्ष श्री देवल वर्मा ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवम् उपाध्यक्ष सलीम अहमद के तत्वावधान में आमसभा के सारे व्यवस्था को सुचारू रूप से करने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस वर्ष समिति ने सदस्यों को 4 प्रतिशत लाभांश तथा मिठाई कुपन देने की घोषणा किया और सदस्यों के सुझाव पर कुल ऋण में लोन की वृद्धि का निर्णय लिया गया। सभा में उपस्थित सदस्यों में सर्वश्री अजय कु० तिवारी व जनार्दन सिंह द्वारा समिति की विकाश के बारे में कई मूल्यवान सुझाव दिए गये। सोसाइटी ने मेंबरो की संख्या बढ़ोतरी में सहयोग करने के लिए संजीव कुमार झा को बिशेष योगदान देने में सोसाइटी के अध्यक्ष देवल वर्मा ने प्रसति पत्र देकर सम्मानित किये।उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने इन सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। अंत में, समिति के उपाध्यक्ष श्रीमान सलीम अहमद ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आगामी मंगलवार दि० 26/12/2023 से लाभांश वितरण करने की घोषणा की। आमसभा में उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों में मुख्य रूप से सर्वश्री रवीन्द्र प्रसाद, विजय कुमार, हरेराम सिंह, रामेश्वर दुवे, निरंजन महापात्रा, उत्पल कुवार एवं महिला कार्यकारिणी सदस्या श्रीमती दीपा कुमारी आदि उपस्थित रहे।




