
रांची : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में कोल्हान मजदूर यूनियन के संयोजक पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग खामोश हैं, तो कुछ कंफ्यूज हैं या अज्ञानी बनकर बैठे हैं।मजदूरो की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. आज कारखाना में 8 घंटे की ड्यूटी 12 घंटे कर दी गई है ।कारखानों से एसिड्युक्त पानी बहाया जा रहा है. हवा में विषैले धुएं छोड़े जा रहे हैं. औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें नालियां क्षतिग्रस्त है। ब्लैक मनी उद्योगों में निवेश हो रहे हैं। हर जगह वेकैंसी है, लेकिन लोगों को रखा नहीं जा रहा है, सभी जगह ठेके पर काम चल रहे हैं. यहां बड़ी मछलियां छोटी को खा रही है. जिसका उदाहरण रामकृष्णा फोर्जिंग के द्वारा जेएमटी कंपनी का अधिग्रहण करना सामने है. 800 करोड़ की कंपनी 120 करोड़ में बिक जा रही है. लोग चुप हैं. हर कंपनी दलाल पाल रखे हैं, ऐसे दलालों को खदेड़ देंगे। अब समय आ गया है हमलोग एनसीएलटी के नीलामी के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जाएंगे हमें बड़ी लड़ाई लड़नी है. हम चाहते हैं जियाडा को पुनः आयडा वाला अधिकार मिले. यहां ट्रांसपोर्ट नगर बने.यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है.आज जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन घोषित कर दिया गया है, इसमें दो विधानसभा पूर्वी और पश्चिमी आएगी. मानगो नगर निगम का क्या होगा. वो तो अलग विधानसभा में है. हमारी मांग ग्रेटर जमशेदपुर की है. इसकी भी लड़ाई हमलोग लड़ेंगे। मजदूरों की हक की लड़ाई हर हाल में लड़कर लेंगे और मजदूरों को हक दिलाएंगे ।इसके लिए हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।




