

चक्रधरपुर हरि शर्मा : रविवार को रेलवे कल्याण मंडपम् महात्मा गांधी सभागार में शिरडी साई भक्त मंडल,त्रिवेणी इंजिकाँन व धोनी फैन्स कल्ब के सहयोग से 22 वां रक्त शिविर का आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुखराम उरांव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।रक्तदान शिविर में कुल 104 युनीट रक्त का संग्रह हुआ। चाईबासा ब्लड बैंक के टीम के द्वारा रक्त का संग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक सुखराम उरांव ने रक्तदाताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा की रक्तदान महादान होता है।सभी रक्तदाता धन्यवाद के पात्र है जो रक्तदान कर किसी के जीवन बचाने का कार्य करते है।सभी युवाओं को रक्तदान में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। रक्तदाताओं को विधायक श्री उरांव के द्वारा सम्मानित किया गया।मौके पर त्रिवेणी इंजिकाँन के आंनद दोदराजका,अशोक षाड़गी, केडी साह,सुरेश साव,संजय पासवान,गणेश पाडिया,राजेश गुप्ता, डीक्की राव,करण महतो,बापी दत्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।




