Advertisements

Advertisement
नमन संस्था की ओर से राष्ट्र के सम्मान में 23 मार्च को 7 किलोमीटर की अखंड तिरंगा यात्रा।सह शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन करने जा रही है।साकची स्तिथ होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा का 9 वा वर्ष है।इसकी शुरुआत जब जेएनयू में भारत तेरे होंगे टुकड़े के नारे थे तब उसके विरोध में 2016 में यात्रा निकाली थी। जो निरंतर इस यात्रा का 9 वां वर्ष है।
उन्होंने जमशेदपुर शहर के वासियों से आग्रह की है कि वह अपने युवा बच्चों के साथ खुद भी राष्ट्र के सम्मान में इस अखंड तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश की गौरव बढ़ाए।यह यात्रा एग्रिको मैदान से साढ़े 9 बजे शुरू होगी, जो भालूबासा ,साकची,गोलमुरी होते हुए एग्रिको मैदान में समाप्त होगी।
Advertisement




