पश्चिमी सिंहभूम के समीप  स्थित विश्व कल्याण आश्रम पहुंचे द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य।

1 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

पश्चिमी सिंहभूम के समीप  स्थित विश्व कल्याण आश्रम पहुंचे द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज ने कहा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, मंदिर में प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम स्वागत योग्य, देश की एक बड़ी समस्या का हुआ हल। ज्ञानवापी और मथुरा के भी हैं शास्त्रीय प्रमाण।

 

द्वारका शारदा पीठ के पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज पश्चिमी सिंहभूम के समीज स्थित विश्व कल्याण आश्रम पहुंचे हैं। वे यहाँ आश्रम में आयोजित हो रहे दस दिवसीय शिविर और महोत्सव में शामिल होने पहुँचे हैं। मौके पर आज मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती महाराज ने हिन्दू और सनातन धर्म पर कई विषयों में मुखर होकर अपनी बात कहा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और मंदिर में प्रभु राम की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम स्वागत योग्य है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से देश की एक बड़ी समस्या का हल हुआ है, जो सैकड़ों वर्षों से विवाद चला आ रहा था। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी और मथुरा के संबंध में शास्त्रीय प्रमाण हैं। इसके साथ ही वहाँ के वास्तु और शिल्प भी हिन्दू वास्तुकला से परिपूर्ण हैं।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours