हुडदंगियों पर हमारी रहेगी नजर शांति से होली मनाने की थाना प्रभारी ने की अपील।

0 min read
Advertisements
Mukesh Jewellers

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना में शांति समिति की बैठक होली पर्व के मद्देनजर आयोजित की गई । बैठक में आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दल एवं संप्रदायों के गणमान्य तथा बुद्धिजीवी और सामाजिक लोग मौजूद रहे। आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने शांति समिति के सदस्यों से एवं उपस्थित सभी बुद्धिजीवी राजनीति विभिन्न राजनीतिक दल एवं समाजसेवीयो से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की,कहा कि इस पावन त्यौहार में हुड़दंग मचाने वालों पर हमारी पैनी नजर रहेगी। हमें आप सभी का सहयोग चाहिए। सभी के सहयोग से ही संभव है। मौके पर उपस्थित लोगों को होली की शुभकामना देते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रंगों के इस त्योहार को मनाने की अपील किया।शेरे पंजाब चौक ,आर आई टी मोड, आशियाना मोड़ ,आकाशवाणी चौक, एस टाइप चौक, मांझी टोला चांदनी चौक समेत सभी चौराहों पर विशेष चौकसी की व्यवस्था होगी। अधिक आवाज में डीजे नहीं बजाने, जबरदस्ती किसी को रंग नहीं लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा होलिका दहन के दौरान विद्युत तार से दूरी बनाकर रखने की अपील आम लोगों से की है।

Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, उप मेयर अमित सिंह, नगर निगम के सहायक प्रशासक शंभू नाथ कुशवाहा, गम्हरिया सीओ कमल किशोर सिंह, थाना प्रभारी नितिन कुमार, सुनील श्रीवास्तव नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, रविन्द्र नाथ चौबे, हाजी नाजिर हुसैन, डॉ अशोक कुमार, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार, जगदीश नारायण चौबे, लोजपा प्रदेश सचिव मनोज पासवान, विहिप नेता भगवान सिंह, महिला नेत्री रितिका मुखी, पूर्व पार्षद सिद्धनाथ सिंह, डॉ नथुनी सिंह, नील पद्मा विश्वास, राजरानी महतो, सुधीर कुमार, अजय सिंह, ममता बेज,राम चन्द्र पासवान, सुनील श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, देबू चटर्जी, सन्तोष सिंह, बाबू तांती, गंभीर सिंह, दुर्गा दास, मीरा तिवारी, अनीमा चौरसिया, दिवाकर झा, कृष्ण गोपाल पिंटू, ब्याहुत कलवार समाज के अध्यक्ष कुमार विपिन बिहारी, झरना मन्ना, संगीता प्रधान, सविता साव, ज्ञानवी देवी, ब्रजेश पति तिवारी, समरेंद्र नाथ तिवारी आदि शामिल रहे।

Share this post

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours