जमशेदपुर: जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन पार्किंग में नई व्यवस्था शुरू की गई है अब वाहन प्रवेश करते ही ऑटोमैटिक स्कैनिंग सिस्टम से चालक को बार कोड उपलब्ध होगी, जिससे पूरी तरीके से चोरी पर लगाम लग जाएगी। 5 जुलाई से इन ऑन कंपनी ने पार्किंग व्यवस्था को अपने हाथों में ले लिया है।जिसके बाद परिसर में कई नई व्यवस्था शुरू की है,जहां किसी भी तरह के अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने लिए 28 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी जिसपर तेजी से कार्य किया जा रहा है।वही पार्किंग में सौंदर्यकरण को लेकर साफ सफाई एवं पौधे लगाए गए है।

कंपनी ने जन सेवा का प्रण लेने के साथ चोरी रोकने के लिए भी एक नई पहल शुरू की है।इस बारे में ठेकेदार राजीव राम ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्किंग क्षेत्र और आस पास रहने वाले गरीबों और टेंपो चालकों के बीच प्रत्येक शनिवार को भोग का वितरण की जा रही है,वही पार्किंग शुल्क के लिए चालकों को बार कोड उपलब्ध होगी जिनके वाहन प्रवेश करते ही नम्बर प्लेट स्कैन हो जाएगी और बाहर निकलते वक्त उस बार कोड के माध्यम से समय सीमा के अनुसार शुल्क भुगतान करना होगा,इस तरह नईं व्यवस्था से एक ओर वाहन सुरक्षित और चोरी पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगी।




