जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील द्वारा संचालित क्लब हाउस की बुकिंग करने वाले अब अपने मन मुताबिक टेंट हाउस से कार्य नहीं कर सकेंगे इसे लेकर जमशेदपुर टेंट डीलर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन विरोध करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संस्था के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कंपनी के द्वारा लिए गए निर्णय का घोर निंदा करते हुए कहा कि यह संस्था 50 वर्ष पुराना है जिसमें 1200 सदस्य जुड़े हुए हैं इतने वर्षों में टाटा स्टील के क्लब हाउस में लोग अपने मन मुताबिक टेंट हाउस की बुकिंग कर अपना कार्य कराते थे।

लेकिन अब टाटा स्टील अपने चहते लोगों को टेंट हाउस के कार्य को स्थाई करने जा रही है इससे टेंट हाउस के कार्य करने वाले के बीच रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी ऐसे में टाटा स्टील यूनियन से वे मांग करते है कि इस निर्णय को वापस लिया जाए अन्यथा इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा जिसका संस्था विरोध करते हुए आंदोलन की राह पर जाने के लिए बाध्य हो जायेंगे।




