जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिद्धगोरा थाना अंतर्गत 28 नंबर रोड के रहने वाली 29 वर्षीय प्रीति देवी नामक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई जिसकी जानकारी मायके वालों को होने पर उनके द्वारा ससुराल वालों पर हत्या कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है मृतका के पिता राकेश कुमार रजक ने बताया कि उसकी पुत्री ने 2014 में धर्मेंद्र यादव से घर से भाग कर प्रेम विवाह किया था जिससे दो बच्चे भी हैं लेकिन उसके ससुराल वाले अलग जाती होने के कारण उसे पसंद नहीं करते थे और अक्सर विवाद और मारपीट हुआ करता था पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बेटी की गला दबाकर ससुराल वालों ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है।

घटना स्थल से एक पत्र भी मिली है जिसमें उसने मौत का कारण ससुराल के सभी सदस्यों पर जिम्मेदार ठहराया।जिसके बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लाकर पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पूरे मामले की जांच में जुट गई है।




