
जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रविन्द्र कुलकर्णी चैम्बर भवन पहुंचकर सदस्यों, व्यवसायियों एवं उद्यमियों को संबोधित किया। बैठक में स्थानीय व्यवसायी एवं उद्यमियों को प्राथमिकता देने सहित नये वेंडरों के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने प्लान्ट हेड रविन्द्र कुलकर्णी का स्वागत करते हुये कहा कि टाटा मोटर्स न केवल भारत में अग्रणी ऑटोमोबाईल निर्माता है बल्कि एक वैश्विक कंपनी के रूप में अपने गौरवशाली पहचान स्थापित कर चुका है। ऐसे में भविष्य में जमशेदपुर के व्यापारिक समुदायों की विश्व में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का दायित्व टाटा मोटर्स का है। वहीं प्लान्ट हेड रविन्द्र एन. कुलकर्णी ने सदस्यों को संबोधित करते हुये कहा कि टाटा मोटर्स ने हमेशा स्थानीय व्यवसायी, उद्यमियों को हमेशा प्राथमिकता दी है और आज भी 70 से 80 प्रतिशत माल स्थानीय एंसीलरीज से ले रहे हैं। स्थानीय उद्यमियों का भी यह दायित्व बनता है कि वे हमारी जरूरतों को समझते हुये क्वालिटी प्रोडक्ट उपलब्ध कराये।




