Advertisements
Advertisement
रांची : झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रत्येक दिन कहीं ना कहीं कोई अपराधियों द्वारा घटना का अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात भी सिमडेगा जिले में अपराधियों ने एक पोकलेन में आग लगा दी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। सिमडेगा जिले के कोलेबिरा लचरागढ़ मुख्य पथ में बोंगग्राम के समीप अज्ञात अपराधियो ने एक पोकलेन में आग लगा दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ डेविड ए ढोढराय घटनास्थल पहुच कर मामले की जांच कर रहे है। पुलिस अपराधियों की घड पकड़ और जांच में जुटी हुई है।
Advertisement




