सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ सामाजिक और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाई है।जिसके लिए पूरे जिले ही नहीं, पूरे राज्य में चर्चा का विषय बने हुए है। लोग उनके इस कार्यों की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।सरायकेला-खरसावाँ ज़िला अन्तर्गत सीनी मोड़ पर मोटरसाइकिल से सरायकेला की ओर जाने के क्रम में मोटरसाइकिल पर बैठी वृद्ध महिला सड़क पर आचााक गिर गयी । जिस कारण उक्त महिला के सिर से काफ़ी मात्रा में रक्त बह रहा था। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार की वाहन वहाँ से गुजर रहा था। इस घटना को देख तुरंत ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने अपनी गाड़ी को रूकवाई और एक पदाधिकारी के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक और सामाजिक कार्यों के निर्वहन करते हुए स्वयं उक्त महिला को पुलिस कर्मियों की मदद से सड़क से किनारे किया एवं तत्परता के साथ उक्त महिला के इलाज हेतु अपने पुलिस वाहन से अस्पताल पहुँचाया। यह दृश्य देख वहां उपस्थित लोगों ने पुलिस अधीक्षक की कार्यों की सराहना करते नहीं थक रहे है। जिसकी चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। वहीं राज्य स्तरीय एक पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार एक प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ एक जिम्मेदार और सामाजिक नागरिक भी हैं। जिन्होंने अपनी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर अपना फर्ज निभाया है।

July 26, 2026 5: 26 am
Breaking
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।





