Advertisements

Advertisement
जमशेदपुर : 17 नवम्बर को ईस्ट प्लांट बस्ती में तेज रफ्तार से वहां चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद सत्यनारायण गौड़ ने अपने पुत्रों के साथ ताबड़ तोड़ फायरिंग की थी। जिसमे सड़क किनारे खड़े प्रवेश कुमार को गोली लगी थी। जिसे गंभीर हालत में TMH ले जाया गया। जहां उसकी स्तिथि की गंभीरता को लेकर परिजन कोलकाता ले गए लेकिन आर्थिक स्तिथि खराब होने के कारण उसके इलाज में परेशानी उत्पन्न हो गयी है। जिसे लेकर बस्ती वासी मानवता का परिचय देते हुए जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी किशोर कौशल से भेंट कर आर्थिक सहायता की मांग की। वहीं एसएसपी से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने, आरोपी सत्यनारायण के वेंडर और राइफल का लाइसेंस रद्द करने एवम कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है
Advertisement




