रांची : आगामी होने वाले चुनाव को देखते हुए पुर्ननिरीक्षण कार्यों की पदाधिकारीयो द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है । कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार द्वारा आगामी चुनाव की तैयारीयो और पुर्ननिरीक्षण मतदांता सूची और 18 साल से जुड़ने वाले मतदाताओं की कार्यों की समीक्षा के लिए जमशेदपुर पहुंचकर कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे देश में मतदाता सूची का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मतदाता सूची की कार्य अंतिम चरणों में चरण में चल रहा है । पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यों को पुर्ननिरीक्षण मतदाता सूची से संबंधित किया जा रहा है। क्यों कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पांच जनवरी को अंतिम सूची का प्रकाशन होना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसको लेकर निर्वाचन कोषांग ने अपनी गतिविधियां तेज करते हुए अंतिम मुर्त देने में लगा हुआ है।1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करनेवाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा छूटे मतदाताओं का नाम जोड़ना एवं मृत हो चुके मतदाताओं का नाम सूची से हटाने का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जमशेदपुर में चल रहे मतदाता सूची पुर्ननिरीक्षण कार्य की समीक्षा करने कोल्हान कमिश्नर मनोज कुमार पहुंचे। जहां जिले में चल रहे मतदाता पुर्ननिरीक्षण कार्य की बारीकी से समीक्षा की और और कार्यों की निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया । कमिश्नर ने बताया कि अब तक 88 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं जिसपर तेजी से काम चल रहा है। मतदाता पुर्ननिरीक्षण का कार्य अंतिम चरणों में है।




