Advertisements
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के सोनुआ जहां लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले ग्रामीण को अगवा हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जा रहा है कि टेपासाई निवासी 51 वर्षीय ग्रामीण को पहले गांव के ही लोगों ने अग़वा किया. कमरे में बंद कर पिटाई की.
Advertisement

उसके बाद गांव में चप्पल की माला पहनाकर घसीटा और पीट- पीटकर कर हत्या कर डाली. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वही इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव की तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है. अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है.
Advertisement




