Advertisements
सरायकेला : सरायकेला पुलिस के तमाम सख़्ती के बीच गौ तस्कर जिले में सक्रिय हैं. ताज़ा मामला शनिवार देर रात का है. जहां सरायकेला थाना क्षेत्र के रंगा मटिया गांव में ग्रामीणों ने एक स्कार्पियो वाहन से तस्करी के लिए ले जा रहे बैलों को मुक्त कराकर स्कार्पियो को आग के हवाले कर दिया.
Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस सभी मवेशियों को कब्जे में लेकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया. बताया जा रहा है कि पुलिस की सख़्ती के कारण गौ तस्कर ग्रामीण रास्तों से मवेशियों की तस्करी करते हैं.फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद तस्कर भागने में सफल रहा है.
Advertisement




