Saraikela (संजीव मेहता): श्री गुरु तेग बहादुर साहेबजी ट्रस्ट के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देवजी के शहीदी के मौके पर शबील लगाकर आम राहगीरों को सेवा दी गई. इस मौके पर गुरु अर्जुनदेवजी के चित्र पर माल्यार्पण कर शबील का विधिवत उद्घाटन किया गया. मौके पर ट्रस्टी हरजीत सिंह, हरपिंदर सिंह, अर्जुन वालिया, सोनू, अमर, अमर, संजय, विपिन, रंजन, जितेंद्र, पंकज, अजय, सूरज, बाबा अमरीक सिंह, हरविंदर सिंह आदि ने दिनभर सेवा दी और राहगीरों को चना और मीठे शरबत का बितरण किया.

ट्रस्टी हरजीत सिंह ने बताया कि सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी का शहादत दिवस (शहीदी दिवस) सिख पंचांग (नानकशाही कैलेंडर) के अनुसार हर साल ज्येष्ठ (जेठ) महीने के चौथे दिन मनाया जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह तारीख हर साल मई या जून में पड़ती है. यदि आप इसे साल दर साल गिनना चाहते हैं, तो सन 1606 में उनकी शहादत हुई थी. उन्होंने बताया कि उन्हीं के शहादत के मौके पर हमारा ट्रस्ट हर वर्ष शबील लगाकर राहगीरों की सेवा करता है.





