जमशेदपुर :जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पलाशबनी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल महिला रायमुनी मार्डी के पति लोबो मार्डी ने मानगो थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार सुबह रायमुनी मार्डी को सूचना मिली कि कुछ लोग उनकी रैयती जमीन पर जबरन हल चला रहे हैं। सूचना मिलने पर वह अपने देवर कुशल मार्डी के साथ मौके पर पहुंची। वहां हाड़ीराम मार्डी उर्फ चैतन मार्डी, कमल मार्डी, चुनुर मार्डी उर्फ दिकु मार्डी, संगीता मार्डी तथा सोना मार्डी मौजूद थे। रायमुनी मार्डी का आरोप है कि जमीन विवाद को लेकर बातचीत के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।

जिसमे संगीता मार्डी ने हरवे हथियार फसुआ से उनकी गर्दन पर कई वार किए, जबकि सोना मार्डी ने कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके देवर कुशल मार्डी के साथ भी मारपीट की गई। हमले में रायमुनी मार्डी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी गर्दन में गहरे जख्म आए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





