सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले में शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना उत्पाद विभाग के अधिकारियों के बूते से बाहर हो गया है ।आए दिन कहीं ना कहीं शराब पीने को लेकर घटनाएं घटित हो रही है। कुछ दिनों पूर्व आदित्यपुर गम्हरिया के केडिया पेट्रोल पंप पर हिंसक झड़प हुई थी जिसके लेकर गंभीर कम छोटे आई थी और थाना में फिर की गई थी वहीं चांदी के अब थाना क्षेत्र में एक शराब पीने के विवाद को लेकर हत्या हो गई है जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का बना हुआ है कि बरसों से जमीन पदाधिकारी के रहने के बावजूद भी अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
बताया जा रहा है कि चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सालगाडीह गांव में महुआ शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि चांडिल थाना और नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। मृतक की पहचान सालगाडीह गांव निवासी छुट्टू लोहार के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में भादुडीह निवासी मनोज मंडल पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ चांडिल थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में महुआ के अवैध शराब के कारोबार काफी फैले हुए हैं। महुआ शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर छुट्टू लोहार और मनोज मंडल के बीच विवाद शुरू हुआ।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले छुट्टू लोहार पर गर्म पानी फेंक दिया। इसके बाद उसने पत्थर और लाठी-डंडे से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में छुट्टू लोहार के सिर पर गंभीर चोट लगी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायल अवस्था में छुट्टू लोहार को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ग्रामीण इलाकों में महुआ शराब को लेकर आए दिन होने वाले विवाद कई बार हिंसक रूप ले लेते हैं, जिससे बड़ी घटनाएं घटित हो जाती है। उत्पाद विभाग के पदाधिकारी वर्षों से जमे हुए हैं। क्षेत्र में आते हैं और चले जाते हैं अंकुश नहीं लग पा रहे हैं। वरीय पदाधिकारीयों से बढ़ते शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की गई है।





