जमशेदपुर :जमशेदपुर के अनोखा छठ घाट जहां अस्थाई तौर ओर लकड़ी का पुल बनाकर छठव्रती नदी तक पहुंचते है।यह घाट है सिदगोड़ा के बाबूडीह झरना घाट। बाबूडीह झरना छठ पूजा समिति की ओर से विगत 23 वर्षों से इस लकड़ी का पुल बनाकर छठ पूजा का व्यवस्था करते आ रहे है।समिति के सदस्यों ने बताया कि नदी में टापू और स्वच्छ पानी होने स्थानीय छठव्रती पूजा करने चाहते थे लेकिन नदी किनारे आसपास के बस्ती का गंदा पानी बहने से वहां तक भी जा पाते थे और मजबूरन वश उन्हें काफी दूर जाना पड़ता था।जिसे देख स्थानीय युवकों ने पूजा समिति का गठन कर 2022 में लकड़ी का अस्थाई पुल बनाया गया जिसके बाद शुरुआत में आसपास के वासी ही आते थे लेकिन वर्तमान समय में इस अनोखी घाट में हजारों की संख्या में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से छठव्रती अर्घ्य देने आ रहे। जिसके मद्देनजर पिछले वर्ष से लकड़ी के पुल में लोहे के एंगल लगाया जा रहा ताकि श्रद्धालु और व्रत धारी सुरक्षित तरीके से आना जाना कर सके। युवाओं के इस व्यवस्था की श्रद्धालुओ ने सराहना की है वही कमिटी भी अगले वर्ष एक और पुल बनाने की बात कही है।

June 9, 2026 4: 06 am
Breaking
- किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं, दोषियों पर सख्त होगी कार्रवाई : थाना प्रभारी
- उलीडीह पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
- इसरो ने नई औद्योगिक नीति में दिखाई सहभागिता, लिखित रूप से सौंपे सुझाव।
- उपायुक्त ने किया बिरसा हरित ग्राम योजना के आम बिक्री स्टॉल का उद्घाटन, किसानों की आय वृद्धि एवं प्रत्यक्ष विपणन को मिलेगा बढ़ावा।
- गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार कर खरसावां थाना प्रभारी ने भेजा जेल।
- जमशेदपुर में दो दिवसीय कला कार्यशाला ‘शिमुल-26’ का हुआ आयोजन।
- कृष्णापुर में 10 जून को वार्षिक विशाल छऊ नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन, भाग लेंगी दर्जनों नृत्य मंडली।
- बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल।




