Advertisements

Advertisement
हरि शर्मा: सोनुआ में पुलिस ने बीती रात को अवैध बालू लदे 6 ट्रैक्टरों को पकड़ा है। ये सभी ट्रैक्टर गुदड़ी प्रखण्ड क्षेत्र में स्थित कारो नदी के बालू घाटों से अवैध रूप से बालू का खनन और उठाव कर ला रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनुआ-चक्रधरपुर मुख्य सड़क में छापेमारी कर इन छह ट्रैक्टरों को पकड़ा है। जबकि ट्रैक्टर के ड्राईवर रात के अँधेरे में ट्रैक्टरों को छोड़कर भाग गये। पुलिस ने अवैध बालू लदे सभी 6 ट्रैक्टरों को सोनुआ थाना में रखा है और खनन विभाग को सूचना दिया है। खनन विभाग के अधिकारी अब सोनुआ थाना पहुँचकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
Advertisement




