Advertisements

Advertisement
पश्चिमी सिंहभूम के गोईलकेरा के बॉडी बिल्डर कुंदन गोप ने लुधियाना में आयोजित 15 वें मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। पंजाब के लुधियाना में आयोजित इस प्रतियोगिता में 25 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चैंपियनशिप के 55 किलो ग्राम वर्ग में कई नामी गिरामी बॉडी बिल्डर्स को पछाड़ते हुए कुंदन सिल्वर मेडल जीतने में कामयाब रहे। कुंदन इससे पहले जूनियर मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। वहीं विदेशों में भी बॉडी बिल्डिंग में जीत का परचम लहराया है। वे चक्रधरपुर रेल मंडल से रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Advertisement




