Advertisements

Advertisement
सोनारी दुमुहानी घाट पर शिवरात्रि के अवसर पर आस्था का महासंगम की शुरुआत स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कलश यात्रा को स्वागत कर किया इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाएं हाथ में कलश लेकर भगवान भोले की आराधना और जयकारा लगाते हुए स्वर्णरेखा नदी से निकले जो सोनारी और कदमा के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए मंदिरों और शिवालयों में जाकर समाप्त होगा इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धर्म और आस्था का सोनारी दुमुहानी अद्भुत संगम स्थल बन चूका हैं इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का बीड़ा मैंने उठाया हैं इसके तहत स्वर्णरेखा का सौंदर्यकरण हो रहा है, सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है, साफ सफाई की जा रही है।
Advertisement




