
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्तिथ श्री बाल गणपति विलास संस्था का 104 वीं वार्षिक आमसभा, लेखा जोखा और नई कमिटी के गठन के साथ संपन्न हुआ। नई कमिटी के घोषणा से पूर्व 2023– 24 का लेखा जोखा उपस्थित कमिटी के सदस्यों और संस्था के सदस्यो के समक्ष रखा गया जिसे सर्वसमिति से पारित किया गया।जिसके उपरांत 2024– 25 के लिए नई कमिटी की घोषणा की गई। जिसमे 3 वर्षो से अध्यक्ष पद रहे बी आनंद राव की जगह वाई के शर्मा को अध्यक्ष पद के लिए मानोनित किया गया। जबकि आनंद राव एडवाइजर के रूप में कार्य करेंगे वहीं कोषाध्यक्ष पी कृष्णा राव को महासचिव और महासचिव रहे टी अंजी राव को उपाध्यक्ष पद प्रदान किया गया इसके अलावा गणेश पूजा के दौरान किए गए बेहतर कार्य के लिए कमिटी के सदस्यों और वोलेंटियर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आपको बता दे की श्री बाल गणपति विलास ऐसी संस्था है जो गणेश पूजा के लिए जमशेदपुर ही नही झारखंड में इसकी अपनी एक अलग पहचान है। लेकिन प्रत्येक वर्ष होने वाली नई कमिटी के गठन के लिए चुनाव के बजाय सर्वसमीति से सदस्यो को पद मनोनित किया जाता जो अपने आप में अनोखा है यह संस्था के लिए गर्व की बात है वही नई कमिटी के लिए मनोनित सदस्यो ने कमिटी के विकास और पूजा को किस तरह से और बेहतर कर सके इसे लेकर अपनी बातो को रखी और कहा की अपनी पद की गरिमा को बनाए रखते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संस्था से जोड़े।




