Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 में स्थित सेवा सहयोग सिक्योरिटी सर्विसेज, तेजस्विनी महिला ग्रुप और मां भवानी यूथ क्लब ने देश का 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया. सेवा सहयोग सिक्योरिटी में वरिष्ठ नागरिक रविंद्र नाथ चौबे और प्रेम कुमार निर्मल ने संयुक्त रूप से झंडोतोलन किया.
Advertisement

वहीं वार्ड 17 के प्रभात पार्क में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तेजस्विनी ग्रुप की महिलाओं के साथ डॉ वीणा सिंह और निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा के द्वारा झंडोतलन किया गया. वहीं मां भवानी यूथ क्लब के द्वारा 6 एलएफ मैदान में क्लब के अध्यक्ष और पूर्व पार्षद अंबुज कुमार ने राष्ट्र ध्वज फहराया और लोगों को शुभकामनाएं दी.
Advertisement




