जमशेदपुर : संविधान का सम्मान और विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र देश भारत के गणराज्य बनने के 77 वें गणतंत्र दिवस को पूरे देश में उत्साह,उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके तहत जमशेदपुर में भी जिला प्रशाशन के द्वारा बिस्टुपुर गोपाल मैदान में समारोह का आयोजन किया गया जहां उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने परेड का निरक्षण की तत्पश्चात उन्होंने तिरंगा फहरा कर झंडे को सलामी दी इस मौके पर एसएसपी,सिटी एसपी, डीटीओ,सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारी एवं पूर्व सैनिक और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे।

वहीं परेड में शामिल जैप-6, जिला पुलिस,जिला गृह रक्षक, एनसीसी ब्वॉयज एवं गर्ल्स और स्काउट एंड गाइड के प्लाटूनो ने आकर्षक परेड कर सलामी दी,जिसके बाद विभिन्न सरकारी विभाग,सामाजिक संस्था एवं स्कूली बच्चों के द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत किए। जिसके पश्चात उपायुक्त ने विभिन्न विभागों में कार्यरत बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किए।इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने गुरु शिबू सोरेन के कार्यों की सेवा की सराहना की वहीं जिले किए गए कार्यों के बारे में भी जानकारी देते हुए बताया कि सदर अस्पताल में विशेष 100 बेड और एनीमिया से संबंधित मशीन लगाई गई है। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्गी और अन्य बीमारियों का उपचार किया जा रहा है। किसानों के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे पूर्वी सिंहभूम जिला विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ रही है।




