जमशेदपुर : जमशेदपुर में टाटा स्टील कंपनी परिसर में 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेज के उपाध्यक्ष एस. डीबी. सुंदर रमम ने सर्वप्रथम कंपनी के सुरक्षा कर्मियों के परेड का निरक्षण किए जिसके पश्चात उन्होंने झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी।
इस मौके पर कंपनी के वरीय अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन के सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर उपाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कंपनी की उपलब्धियों, सुरक्षा, उत्पादन और सामाजिक दायित्वों के बारे में जानकारी दी ।

उन्होंने कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। गौरतलब है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी टाटा स्टील परिसर में पूरे उत्साह और सम्मान के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया, जिसमें अनुशासन और एकजुटता की झलक साफ तौर पर देखने को मिली।




