जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थीम पार्क में एक विक्षिप्त युवक की गला रेत कर हत्या कर देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई मृतक की पहचान सुंदरहातु कोचा टोला निवासी 25 वर्षीय जयप्रकाश धन के रूप में हुई है.मृतक की मां साइबेनी धन के अनुसार, जयप्रकाश का मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी,वह अक्सर घर में ही रहता था।बीती रात घर के समीप आयोजित सरस्वती पूजा देखने गया था जहां वह कुछ देर नाचने के बाद वहां से चला गया था, लेकिन रातभर घर नहीं लौटा. उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सुबह सूचना मिली कि थीम पार्क में युवक का शव पड़ा है. जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो वहां जयप्रकाश का शव पड़ा हुआ था,जिसका गर्दन पर किसी धार धार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी । वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से एक टॉर्च और ताला-चाबी बरामद की है,पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं वहीं पूरे घटना क्रम की जांच में जुट गई है।




