जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन किसी न किसी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना घटित हो रही है।इसी क्रम में मानगो थाना क्षेत्र के गुलाब बाग स्थित सुंदरवन फेज 2 में दो चोरी के द्वारा चोरी की की घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी में कैद हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर दराक्सा अंजुम और उसके पति डॉक्टर शाहिद अनवर फ्लैट नंबर 325 में देर रात तक स्टडी करने के बाद कालोनी के ही अपने पुराने फ्लैट में सोने चले गए।

जिसका फायदा उठाकर चोर पीछे के दीवार से कूद कर सोसाइटी में प्रवेश किए घर का ताला तोड़कर लाखों का जेवरात और नगद उड़ा ले गए,इसके अलावा इनके द्वार फ्लैट नंबर 316 में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन यहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई,जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है। वही यह भी सवाल उठने लगीं है की कॉलोनी में सुरक्षा का व्यापक इंतजाम है तो फिर चोर रात 2 से चार बजे तक घटना को अंजाम देकर कैसे चलते बने।




