जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित महिला विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्य के राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार उपस्थित हुए। जिनके द्वारा का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया,इस मौके पर वूमेन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर अंजिला गुप्ता के अलावे विभाग के गणमान्य अतिथिगण सहित काफी संख्या में छात्राएं मौजूद थी।इस मौके पर राज्यपाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर 872 छात्राओं को उनकी उत्कृष्टता के लि ए डिग्री और मेडल से सम्मानित किया गया, वही 32 छात्राओं को अद्वितीय शैक्षणिक योगदान के लिए गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।वही गणित विभाग के मुस्कान महतो को ओवर ऑल बेस्ट ग्रेजुएट से नवाजा गया।

इस मौके पर राज्यपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है।आज प्राप्त की गई छात्राओं को कई और चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा जिसे वे अपनी उत्कृष्ट साहस के साथ आगे बढ़ेगी यही उनकी उज्वल भविष्य केवलिए कामना करते है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है जिसमें महिलाओं और बालिकाओं की भागीदारी अहम होगी।उन्होंने कार्यकारी से बातचीत में कहा कि झारखंड देश के शिक्षा स्तर में पिछड़ा हुआ है इसके लिए देश के जाने माने शिक्षाविदों से संपर्क किया जा रहा जिनके माध्यम से राज्य से शिक्षा स्तर को जल्द ही बेहतर बनाया जा सके।




