जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थानांतर्गत ज़ोन नंबर 8 संत रविदास बस्ती में पड़ोसी ने 2 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में बिरसानगर पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेजे जाने का मामला सामने आया है।बच्ची के पिता और सिटी sp कुमार शिभाशीष से मिली जानकारी के अनुसार घटना 2 फरवरी की है पीड़ित बच्ची खेल रही थी तभी पड़ोस के रहने वाले देबू रविदास उर्फ देवलाल ने खाने का लालच देकर अपने घर ले गया थोड़ी देर बाद लहू लुहान हालत में घर आकर घटना की जानकारी दी।

जिसकी सूचना पुलिस को देने के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी को मंगलवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके स्वीकारोक्ति के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वही पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच के बाद न्यायलय में फर्द बयान दर्ज कराया गया।सिटी sp ने कहा कि जल्द ही चार्ज सीट दर्ज कर अभियुक्त को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।




