सरायकेला (संजीव मेहता) : ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने मंगलवार को मनरेगा आयुक्त रांची के साथ मिलकर गम्हरिया प्रखंड के बङाकांकङा पंचायत एवं बीरबांस पंचायत में चलाये जा रहे बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मेड़बंदी योजनाओं का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिया गया कि कार्यस्थल पर सभी सुविधायें अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं. कार्यस्थल पर सूचनापट्ट स्पष्ट रूप से लिखे नहीं होने पर कहा कि सूचना पट्ट स्पष्ट होना चाहिए. वहीं उन्होंने मनरेगा श्रमिकों का जॉब कार्ड उनके भुगतान के अनुरूप अद्यतन कराने का भी निर्देश दिया. योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण करने के साथ ही अबुआ आवास योजनाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों का प्लींथ लेवल तक निर्माण हो चुका है उनको द्वीतीय किस्त का भुगतान समय पर कर दें. साथ ही उन्होंने विभागीय पत्रांक-317/ग्रा0 वि0, दिनांक- 31.01.2025 में दिये गये निर्देश के आलोक में अबुआ आवास योजना के लाभुक को अपनी योजना का स्वयं जियो टैग करने का निर्देश दिया.

साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया गया कि ग्रामवार स्वीकृत लाभुकों के साथ प्रत्येक बुधवार को आवास निर्माण योजनाओं का अनिवार्य रूप से प्रगति की समीक्षा करना सुनिश्चित करें. जिसमें पंचायत सचिव की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए. पंचायत में स्वीकृत लाभुको को कार्य के अनुसार उन्हें 4 कटेगरी में बांटकर प्रत्येक सप्ताह उनके कार्यो एवं भुगतान की समीक्षा करने को कहा ताकि आवासों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जा सके. आवासों में अनिवार्य रूप से मनरेगा की राशि नियमानुसार देने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्त्ता, निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गम्हरिया, जिला, प्रखण्ड एवं पंचायत के पदाधिकारी/कर्मीगण उपस्थित रहे.




