Saraikela (संजीव मेहता) : कोल्हान के ‘पुलिस उपमहानिरीक्षक(डीआईजी) अनुरंजन केस्टोपा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की. एसडीपीओ
कार्यालय परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया
गया. इसके बाद सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई,
जिसमें सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मुकेश
‘लुनायत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में हई आपराधिक घटनाओं की
विस्तृत समीक्षा की गईं.

* अपराध पर नियंत्रण सर्वोच्च
प्राथमिकता – डीआईजी
डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा ने अधिकारियों को निर्देश
दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें.
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि थाना प्रभारियों की यह
प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार
की आपराधिक गतिविधि को न होने दें. उन्होंने दोहराया
कि अपराध पर नियंत्रण रखना पुलिस की पहली
जिमेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही
बर्दाश्त नहीं की जाएगी.




