Advertisements
Saraikela (संजीव मेहता) : गम्हरिया निवासी भाजपा नेता बास्को बेसरा के पुत्र अग्नि बेसरा का रांची टाटा हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना देर रात की है. बताया जा रहा है देर रात अग्नि रांची से वापस जमशेदपुर लौट रहे थे. इसी क्रम में उनका गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गया.
Advertisement

घायल अग्नि बेसरा को इलाज के लिए रांची रिम्स स्थानीय पुलिस की मदद से ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. अग्नि बेसरा का रांची रिम्स में ही पोस्टमार्टम चल रहा है. घटना की सूचना पर उनके परिवार रांची पहुंच गए हैं, उन लपर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है.
Advertisement




