एलबी शास्त्री सरायकेला आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष और समाजसेवी पुरेंद्र नारायण सिंह ने दुर्गा पूजा पर्व में लाइट की पूर्ण रूपेण व्यवस्था करने के लिए जेआरडीसीएल से बंद स्ट्रीट लाइट को चालू करने की मांग करते हुए ,स्ट्रीट लाइट हेतु सप्तमी से दशमी तक डीजी की व्यवस्था करने की मांग की है। टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग एवं सर्विस रोड की सभी बंद पड़ी सोडियम वेपर लाइटों को चालू किए जाने एवं दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के जीएम राजीव सिंहा से मोबाइल पर संपर्क किया। जीएम राजीव सिंहा ने बतलाया कि कल रांची से सोडियम बल्ब भेज दिया जाएगा। उसके बाद दुर्गा पूजा से पूर्व हाइड्रा की मदद से मुख्य मार्ग के बंद लाइट चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बतलाया कि नवमी- दशमी को स्ट्रीट लाइट हेतु डीजी की व्यवस्था की गई है। आदित्यपुर गम्हरिया में कूल 6 डीजी लगाए जाएंगे। पुरेंद्र नारायण सिंह ने जीएम से स्ट्रीट लाइट हेतु दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक डीजी की व्यवस्था किए जाने की मांग की, जीएम ने पुरेंद्र की मांग को मानते हुए दुर्गा पूजा के दौरान सप्तमी से लेकर दशमी तक टाटा कांड्रा स्ट्रीट लाइट के लिए डीजी की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दियाl

July 25, 2026 9: 10 pm
Breaking
- एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के बीच बांटी बरसाती एवं First Aid Kit,बेसिक लाइफ सपोर्ट की भी दीं जानकारी
- ब्राह्मण महासभा के नए पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति
- गिरिडीह पुलिस की कामयाबी से जनता के खिले चेहरे, “कहा” आपका मोबाइल, फिर से आपका’ कार्यक्रम के तहत गिरिडीह पुलिस ने 101 गुमशुदा मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए।
- 20 घंटे से ठप बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने से वार्ड 29 के लोग परेशान, लोगों में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा
- धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों के प्रदर्शन को मिली बड़ी जीत
- पिंड्राबेड़ा मोड़ पर बड़ा हादसा, ऑटो पलटने से कई हुए घायल, चालक मौके से हुआ फरार.
- टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, फिर चला चापड़ तीन घायल।
- प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद भी नहीं लग रहे हैं बालू माफियाओं पर लगाम, दे रहे हैं प्रशासन को खुलेआम चुनौती।





