सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले की आदित्यपुर के दुर्गा पूजा पूरे झारखंड में चर्चित और प्रचलित है। जहां भीड़ काफी जुटती है, देखने को लेकर श्रद्धालुओं की। झारखंड के कोने कोने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से भी महिलाए पुरुष आदित्यपुर मलखान सिंह के दुर्गा पूजा पंडाल को देखने के लिए पहुंचते हैं। जहां जाम और भीड़ की स्थिति बनी रहती है। जिसे देखते हुए सरायकेला यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा पूरे ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने के मद्दे नजर सभी ट्रॉफीक व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश पदाधिकारीयो,जवानो को दिए हैं। यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि टॉपिक व्यवस्था दुर्गा पूजा के मद्देनजर सभी जगह चौक चौबंद और पूर्ण रूप से सुचारू ढंग से चालू रहेंगे। किसी भी तरह की श्रद्धालुओं को ट्रॉफीक व्यवस्था मे दिक्कत नहीं होंगी। दुर्गा पूजा को लेकर ट्रॉफीक विभाग के पदाधिकारी लगातार गाड़ियों के पार्किंग एवं विधि व्यवस्था के लिए मॉनिटरिंग कर रहे है। सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर गम्हरिया में अमूमन सड़को पर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ।इसका मुख्य कारण सड़क किनारे जहां तहां बड़े वाहन चार चक्का वाहनों का पार्किंग है। जिसे लेकर दुर्गा पूजा के मद्देनजर यातायात थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था दुर्गा पूजा में संधारण हेतु लगातार अभियान एवं मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इस दौरान नो पार्किंग में खड़े वाहन चालकों को चेतावनी दी जा रही है । जिनके द्वारा अपनी वाहनों को नही हटाये जाने पर लाल स्टिकर चिपका कर उनसे फाइन वसूला गया । ट्रैफिक थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई निरंतर चलता रहेगा। ताकि पूजा में किसी प्रकार का लोगो को आने जाने में जाम की समस्या का सामना नही करना पडे।




