चाईबासा: चाईबासा के बेनीसागर में आज हाथी का रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बंगाल के बांकुड़ा जिले से आए सुखलाल बेसरा हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको आनन फानन में उड़िसा के क्योंझर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद बंगाल टीम रेस्क्यू ऑपरेशन करने से मना कर चलीं गईं थीं। वहीं घटना को लेकर आरसीसीएफ स्मिता पंकज ने पुष्टि की है। वहीं हाथी के हमले से मरने वालों की कुल संख्या 20 हो गई है।

इधर हाथी के उड़िसा सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर जाने से झारखंड की टीम को कुछ राहत मिली है। जबकि उड़िसा की मुश्किलें बढ़ीं हुई। हालांकि उड़िसा के लिए राहत भरी खबर है कि हाथी जिस काजु बगान क्षेत्र में मौजूद हैं उस क्षेत्र में उड़िसा वन विभाग के द्वारा सोलर फेनसिंग कर रखा है तो संभावना बनी हुई है कि हाथी वापस से झारखंड सीमा में प्रवेश कर जायेगा।




