
जमशेदपुर: सोनारी में रविदास गुट के युवक ने विरोधी विकास सिंह गुट के विनय बागची पर चापड़ से हमला कर घायल कर दिया घायल विनय बागची निर्मल नगर बी ब्लॉक का रहने वाला है।जबकि हमला करने वाला राहुल भी इसी क्षेत्र का वासी है.लेकिन रविदास और विकास गुट के बीच कई वर्षों से खूनी संघर्ष चला आ रहा है।गुट के सदस्य हमेशा एक दूसरे के जान के पीछे पड़े हुए हैं.इसे लेकर अब तक दर्जनों युवकों की हत्या दोनों गुट से हो चुकी है।
घायल विनय ने बताया कि वह घोड़ा मंदिर चौक के समीप सवेरे चाय पी रहा था इसी बीच राहुल मुर्गा काटने वाला चापड़ लेकर आया और उसे पीछे से हमला कर दिया जिसमें उसे पीठ पर कई जख्म लगे हैं.हो हल्ला होने पर राहुल वहां से फरार हो गया जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहयोग से उसे पहले सोनारी थाना फिर वहां से एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका इलाज किया गया।




