
जमशेदपुर : झारखंड सरकार की जल जीवन मिशन और स्वच्छता मिशन दो महत्वकांक्षी योजना को लेकर झारखंड के सचिव राजेश शर्मा पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक बैठक की इस बैठक में उपायुक्त अन्नय मित्तल, डीसी मनीष कुमार सहित विभाग के अधिकारी और पदाधिकारी मौजूद थे इसे लेकर सचिव ने पत्रकारों को जानकारी दी की इस दो महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की जिसमें कुछ क्षेत्र एवं कार्यों में आ रही असुविधा को लेकर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उन्होंने यह भी कहा कि बागबेड़ा जल परियोजना में कार्य कर रहे हैं।
पूर्व के ठेका कंपनियों को हटा दिया गया है। अभी नई कंपनी के द्वारा कार्य की जा रही है। इधर कुछ दिनों तक चुनाव को लेकर कार्य रोका गया था जो जल्द यह परियोजना पूर्ण कर ली जाएगी और लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सकेगा।





