
जमशेदपुर : सरकारी कार्य में अनियमितताएं एवं जमीन की अवैध खरीद बिक्री को विरोध में आजसू पार्टी ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में हल्ला बोल कार्यक्रम के तहत प्रदर्शन किया। इस हल्ला बोल का नेतृत्व जुगसलाई विधानसभा के पूर्व विधायक रामचंद्र सहित के द्वारा की जा रही थी। जिनके नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता और बस्ती वासी प्रखंड कार्यालय में पहुंचे और वहां जमकर सरकार की उदासीनता के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान रामचंद्र सहित ने कहा कि पूरे झारखंड सहित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में भी सरकारी योजनाओं एवं कार्यों का लाभ आम लोगों को नहीं मिल पा रहा है, चाहे वह वृद्धा पेंशन हो,विधवा पेंशन हो ,जाती प्रमाण पत्र बनाना हो जैसा कई कार्य नही हो पा रहा है।
वही सरकारी जमीन का अवैध खरीद बिक्री चरम पर है।जिसमें नीचे से लेकर सरकार के मंत्री तक मिले हुए हैं।यही नहीं अवैध रूप से बालू की भी बिक्री हो रही है। जिस ओर सरकार आंख में पट्टी बांधी हुई है सहीस से चेतावनी दी की अभिलंब समस्याओं का निदान नहीं होता है तो वे लोग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।




